संचार उपग्रह प्रक्षेपित करेगा बांग्लादेश
डाक और दूरसंचार मंत्री रजीउद्दीन अहमद राजू ने कहा कि संचार उपग्रह प्रक्षेपित करने में 15 से 20 करोड़ डॉलर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अमेरिका, जापान और चीन से बात हो रही है।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने शुक्रवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। संचार उपग्रह से देश में दूरसंचार सेवा को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
संचार मामलों के विशेषज्ञों ने सरकार की इस योजना का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications