प्रवासी भारतीयों ने भारत को बढ़ावा दिया है: मनमोहन सिंह
गुरुवार को पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित क्राउन प्लाजा होटल में प्रधानमंत्री ने 400 से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ठीक इसी समय भारतीय मूल के लोग भी आगे बढ़ रहे हैं।
गुरुवार को क्राउन प्लाजा होटल में प्रधानमंत्री के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "भारतीय मूल के लोगों तक पहुंचकर हम दुनिया तक पहुंच रहे हैं। आप लाखों भारतीय मूल के लोग हमारे वैश्विकरण की तस्वीर हैं।"
प्रधानमंत्री तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे थे। वह यहां राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications