रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एक पैसा प्रति एसएमएस योजना शुरू की
कंपनी के अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा, "हाल के महीनों में महत्वपूर्ण टैरिफ में असमानता के कारण एसएमएस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसको देखते हुए हम देश में एसएमएस के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं।"
सभी रिलायंस मोबाइल उपभोक्ता 11 रुपये के मासिक टैरिफ वाउचर के साथ एक पैसा प्रति एसएमएस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
इस सेवा का दुरुपयोग न हो इसके लिए कंपनी ने प्रति माह अधिकतम 15 हजार एसएमएस की सीमा तय की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications