राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी ईद-उल-जुहा की बधाई
राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर मैं देश के नागरिकों को बधाई देती हूं। यह पर्व उनमें साझी संस्कृति की भावना समृद्ध करे तथा एकता एवं सद्भाव को मजबूत बनाएं।
उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह त्योहार पैगम्बर इब्राहिम की बलिदान की भावना की याद ताजा कराता है और आदमी के सर्वस्व न्योछावर की चाहत की सच्चाई को स्थापित करता है। इस दिन की शुभ भावना लोगों में हमेशा खुशियां प्रदान करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications