हरियाणा में धान की आवक पिछले साल से अधिक
खाद्य और आपूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में गुरुवार की शाम तक धान की आवक 43.33 लाख टन दर्ज की गई। पिछले साल पूरे सत्र में धान की कुल आवक 43.03 लाख टन दर्ज की गई थी।
पड़ोसी राज्य पंजाब में भी फसल के अनुकूल मौसम न होने के बावजूद धान की आवक अपने लक्ष्य को पार कर गई है। पंजाब में 140 लाख टन धान की आवक दर्ज की गई है।
पंजाब और हरियाणा देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन का 50 प्रतिशत से अधिक योगदान करते हैं।
हरियाणा के खाद्य और आपूर्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप बारिश न होने के बावजूद राज्य में किसानों ने धान का अच्छा उत्पादन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications