नक्सलियों के बंद से दो जिलों में जनजीवन प्रभावित
नक्सलियों ने इस बंद का आयोजन अपने दो नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया था। दोनों नेताओं को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
नक्सलियों ने रायपुर जिले के जंगली इलाकों मैनपुर, गरियाबंद, दैवभोग और धमतरी जिले के नगरी और सिहावा क्षेत्रों में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार दोनों जिलों के दूरदराज इलाकों में स्थित सभी स्कूल, बैंक, अस्पताल और सरकारी कार्यालय बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications