लगातार 13वें माह निर्यात में गिरावट
केंन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, "वर्ष के दौरान तेल की कीमत में 36.6 फीसदी की गिरावट और अन्य कमोडिटी की कीमतों में 20.3 फीसदी की कमी के कारण विश्व व्यापार में 11.9 फीसदी की कमी आने के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमानों के संदर्भ में निर्यात में स्थिरता के बारे विचार करने की जरूरत है।"
सितंबर माह के दौरान 13.6 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13.8 फीसदी कम था। इस माह शर्मा ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक निर्यात के मोर्चे पर परिवर्तन देखने को मिलेगा।
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में धागे और कपड़े के निर्यात में 1.2 फीसदी, तंबाकू निर्यात में 20.5 फीसदी और फलों व सब्जियों के निर्यात में 5.7 फीसदी की वृद्धि हुई।
प्लास्टिक, दवाइयां, समुद्री उत्पाद, मसाले, लौह अयस्क, काजू और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में भी सुधार देखा गया।
हस्तकरघा उत्पादों, रसायनों, चमड़े की वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण और इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में गिरावट देखी गई।
पटसन उत्पादों, कालीन, कोयला और अन्य प्रसंस्कृत अयस्कों के निर्यात में गिरावट जारी रही। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications