उत्तराखंड और हरियाणा की चीनी मिलों को गन्ना बेचेंगे किसान
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में किसानों ने यह प्रस्ताव पारित किया।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राकेश टिकैत ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा कि उत्तराखंड की मिलें हमें गóो के 215 से 220 रुपये प्रति क्विंटल देने को तैयार हैं। मिल मालिकों ने हमसे लिखित रूप से इस मूल्य पर गन्ना लेने का समझ्झौता किया है।
टिकैत ने कहा कि हरियाणा के चीनी मिलों के साथ हमारी इसी तरह के समझ्झौते को लेकर बातचीत चल रही है। वे हमारे गóो का मूल्य 200 रुपये प्रति क्विंटल देने को तैयार हैं।
भाकियू पदाधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड की चीनी मिलों को गन्ना किस तारीख से देना है इसका फैसला किसान 1 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित पंचायत के दौरान करेंगे।
टिकैत ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने हमें हमारे गóो का मूल्य 215 रुपये प्रति क्विंटल लिखित में नहीं दिया तो 1 दिसंबर के बाद हमारे पास उत्तराखंड की चीनी मिलों को गन्ना देने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।
मालूम हो कि राज्य सरकार ने गóो का राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) 170 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि किसान इसे 280 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications