राजभवन में विस्फोटकों से लदी कार खड़ी करने के मामले में 3 विद्रोही गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों विद्रोही दो विशेष घटनाओं में सीधे तौर पर शामिल थे। तीनों विद्रोही इसी वर्ष 18 सितंबर को राजभवन के भीतर विस्फोटकों से लदी कार खड़ी करने और पिछले साल मुख्यमंत्री के आवास में बम फेंकने में शामिल थे।
गिरफ्तार किए गए तीनों विद्रोहियों में संगठन की वित्तीय और संगठन सचिव ए.मीमा देवी, वाई.नानू सिंह और एल. जितेंद्र सिंह शामिल हैं।
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राजभवन परिसर में इसी वर्ष 18 सितंबर को विस्फोटकों से लदी मारूति कार खड़ी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications