अब तक एक अरब से अधिक लोग कर चुके हैं मेट्रो से सफर
डीएमआरसी ने अपनी सेवा की शुरुआत 25 दिसंबर 2002 में 8.5 किलोमीटर लंबे शाहदरा-तीस हजारी मार्ग पर की थी। उस समय दिल्ली मेट्रो से प्रतिदिन 35,000 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था। अब मेट्रो का जाल 90 किलोमीटर तक फैल चुका है। वर्तमान में मेट्रो की तीन लाइनों पर औसतन 9 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं। इन सात वर्षो में 1,014,955,894 लोग मेट्रो से यात्रा कर चुके हैं।
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) के दौरान 10.29 लाख यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की है। डीएमआरसी ने प्रगति मैदान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट बिक्री केंद्र खोले थे। मेट्रो की इस तीसरी लाइन पर अतिरिक्त मेट्रो की व्यवस्था की गई थी और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications