श्रीलंका में वायु सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हेलीकॉप्टर जंगल में गिरा है इसलिए पायलट और उसमें सवार दो अन्य लोगों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते यह दुर्घटना हुई।
कोलंबो से 310 किलोमीटर दूर स्थित बडालकुम्बुरा में यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications