सतर्कता अधिकारियों के समक्ष फिर पेश नहीं हुए कोड़ा
इससे पहले की तीन तारीखों 11, 15 और 19 नवंबर को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके कोड़ा को सतर्कता ब्यूरो ने पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक कोड़ा ने सतर्कता ब्यूरो से कहा है कि वह चुनाव प्रचार अभियान में व्यस्त हैं और राज्य में पांच-चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 18 दिसम्बर को समाप्त होने के बाद ही वह सतर्कता ब्यूरो से मिल सकेंगे।
सतर्कता ब्यूरो के महानिरीक्षक एम. वी. राव ने आईएएनएस से कहा, "कोड़ा शुक्रवार को हमारे समक्ष उपस्थित नहीं हो सके हैं। हमने फिर से उन्हें सम्मन भेजा है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कानूनी मदद भी ली है।"
सतर्कता विभाग ने गत अगस्त में कोड़ा और अन्य तीन पूर्व मंत्रियों बंधु तिर्की, भानुप्रताप शाही और कमलेश सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications