तृणमूल प्रतिनिधिमण्डल ने किया हिंसा प्रभावित हुगली जिले का दौरा
कोलकाता से रवाना होने के पहले राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पार्थ चट्टोपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, " हम हिंसा प्रभावित तीनों गावों का दौरा करेंगे। हम पार्टी समर्थकों से बातचीत करेंगे कि किसने उन पर हमला किया था।"
इस प्रतिनिधिमण्डल ने हिंसक झड़प में मारे गए अनंता दोलुई के परिजनों से भी मुलाकात की।
चट्टोपाध्याय ने कहा कि हम वहां से लौटने पर वहां स्थितियों के बारे में एक रिपोर्ट पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को सौपेंगे।
केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री मुकुल रॉय के नेतृत्व में इस दल ने माझपुर, बरदीघुरी और चंद्रभान गांव का दौरा कर पार्टी समर्थकों से बातचीत की और हालात का जायजा लिया।
उधर, मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने जिला प्रशासन को अपराधियों से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications