दिल्ली में डेंगू के 7 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पिछले 24 घंटों के दौरान डेंगू के सात नए मामलों के सामने आने के बाद डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 1061 तक पहुंच गई।"
राज्य में डेंगू से प्रभावित कुल मामलों में 1048 प्रभावित लोग दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि 13 मामले दिल्ली से बाहर के हैं।
अधिकारियों के अनुसार ठंड के मौसम में 15 डिग्री तापमान से नीचे डेंगू को फैलाने वाले मच्छर प्रजजन नहीं सकते इसलिए इसलिए मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
दिल्ली में अभी तक डेंगू से एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल के एक बच्चे की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications