लालगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में पिराकाता पुलिस चौकी के पास बरीसोल में दोपहर तीन बजे के आसपास विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षाकर्मी वहां गश्त लगा रहे थे।
अधिकारी ने कहा, "चूंकि पुलिसकर्मियों का दल जंगल के निकट था इसलिए नक्सलियों ने विस्फोट को अंजाम दिया। वहां एक से अधिक विस्फोट हो सकते हैं, यद्यपि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। घायल पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ सकती है।"
दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया है।
लालगढ़ से नक्सलियों को बाहर निकालने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य सशस्त्र बलों के जवानों के साथ शुरू किए गए व्यापक सुरक्षा अभियान के तहत इस पुलिस चौकी को स्थापित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications