बैंक से 8.66 लाख रुपये की चोरी
पुलिस के अनुसार ढाका थाना क्षेत्र में बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कुसमहवा शाखा में गुरुवार की रात चोर सेंध मारकर प्रवेश कर गए और बैंक के अंदर रखे आयरन चेस को काटकर करीब नौ लाख रुपये चुरा लिए। मोतीहारी जिला अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल मोतिहारी जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर है।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ने शुक्रवार को बताया, " चोरों के हाथ 8,66,740 रुपये लगे हैं। बैंक के सुबह खुलने पर ही बैंककर्मियों को इस चोरी के बारे में पता चला।" उन्होंने बताया कि ढाका थाना में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications