मुंबई लोकल ट्रेन धमाकों का वांछित आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) बी.पी.अशोक ने संवाददाताओं को बताया, "सुभाष यादव को ठाकुरगंज इलाके से शुक्रवार तड़के गिरफ्तार किया गया। यादव के पास से दो पिस्टल बरामद की गई है।"
अशोक ने बताया कि यादव के खिलाफ मुंबई में 2006 में हुए लोकल ट्रेन धमाकों के सिलसिले में घाटकोपर पुलिस थाने में मामला दर्ज है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में यादव के खिलाफ 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बात की जांच की जारी रही है कि यादव लखनऊ किस सिलसिले में आया था। यादव आजमगढ़ का रहने वाला है और पिछले करीब 20 वर्षो से मुंबई में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस को आशंका है कि यादव के संबंध किसी अंडरवर्ल्ड गिरोह से हो सकते हैं।
अशोक ने कहा कि मुंबई पुलिस को इस गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications