केरल में धूमधाम से मनाई गई बकरीद
सुबह प्रार्थना के बाद बलिदान के इस त्योहार के अवसर पर हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने बकरी और अन्य जानवरों की कुर्बानी दी। इस दौरान गरीब लोगों के बीच मांस वितरित किया गया।
बकरीद के अवसर पर राज्य के मालाप्पुरम जिले में मुसलमानों की सबसे अधिक भीड़ एकत्रित हुई। कोझिकोड और कोच्चि जिलों में भी लोगों ने इस पर्व का जश्न मनाया।
उल्लेखनीय है कि बकरीद मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है। अल्लाह के आदेश पर इब्राहिम ने अपने पुत्र इस्माइल की बलि दी थी। मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार अल्लाह ने इब्राहिम की परीक्षा लेने के लिए पुत्र की बलि देने का आदेश दिया था।
इस त्योहार के मौके पर पूरे राज्य में मांस की दुकानों के बाहर लोगों की काफी भीड़ जुटी और मांस की कीमतें बढ़कर 250 रुपए प्रति किलो तक पुहंच गई।
मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने आईएएनएस को बताया, "तमिलनाडु में बकरीद कल मनाई जाएगी। मैंने चेन्नई में ही बकरीद मनाने का फैसला किया है। यह मेरे बेटे और बेटी के लिए भी काफी सुविधाजनक होगा। मेरे लिए आज और कल का दिन छुट्टी का दिन है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications