प्रमुख 6 उद्योगों में 3.5 फीसदी का विकास
इन छह सेक्टरों का देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में हिस्सेदारी 26.7 फीसदी है। आईआईपी देश के औद्योगिक विकास को मापने का बैरोमीटर है।
बीते माह में पेट्रोलियम रिफायनरी उत्पादन में 7.2 फीसदी, सीमेंट में 5.3 फीसदी, कोयला उत्पादन में पांच फीसदी और बिजली उत्पादन में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इस दौरान परिष्कृत कार्बन में 1.1 फीसदी की धीमी वृद्धि जबकि कच्चे तेल में 2.2 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
अगर पिछले तीन माह के दौरान देखा जाए तो इन छह सेक्टरों में विकास की दर अगस्त के दौरान 7.8 फीसदी, सितंबर में 4.1 फीसदी और अक्टूबर में 3.5 फीसदी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications