शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 136.13 अंकों की गिरावट के साथ 16718.80 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.55 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5005.05 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 500 से अधिक अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। इसने 16718.80 के उच्चतम और 16210.44 के न्यूनतम स्तर को छुआ। निफ्टी में भी 200 से अधिक अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। इसने 5005.05 के उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद 4806.70 अंकों के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 86.27 अंकों की गिरावट के साथ 6,312.76 और स्मॉलकैप सूचकांक 161.12 अंक गिरकर 7369.37 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 में से 12 सेक्टरों में गिरावट का रुख रहा। एक मात्र स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में 0.08 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा प्रमुख रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में 2.20 फीसदी, उपभोक्ता वस्तु में 1.82 फीसदी, प्रौद्योगिकी में 1.63 फीसदी और बैंकिंग सेक्टर में 1.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और मात्र 735 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 2023 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications