पाकिस्तानी सेना ने 15 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल के माध्यम से खबर दी है कि पाकिस्तानी सेना ने अपने विशेष अभियान के दौरान आतंकवादियों को उनके ठिकाने के पास घेर लिया था।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम 15 आतंकी ढेर हो गए जबकि सात घायल हो गए। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ कई घंटों तक चली।
आगे बढ़ने से पहले सुरक्षा बलों ने बारा शहर में स्थित आतंकवादियों के एक गोला-बारूद रखने के गुप्त ठिकाने को खोजकर नष्ट कर दिया।
इस बीच, बाजौर कबायली इलाके में सड़क के बीचो-बीच एक बम के फटने से एक स्थानीय कबायली नेता की मौत हो गई।
पाकिस्तानी सेना ने 17 अक्टूबर से जारी अभियान के अंतर्गत अब तक 600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। पाक सेना आतंकवादियों के ठिकानों पर कब्जा करते हुए धीरे-धीरे तालिबान के कब्जे वाले इलाकों की ओर बढ़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications