ईरान ने आईएईए से चेतावनी भरे लहजे में बात न करने को कहा

तेहरान, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)द्वारा वर्ष 2006 के बाद से पहली बार अपने खिलाफ की जा रही कार्रवाई की तैयारियों के बीच शुक्रवार को कहा कि वह उसके लिए चेतावनी भरी भाषा का इस्तेमाल न करे।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने आईएईए में ईरान के राजनयिक अली-असगर सोल्तानिया के हवाले से कहा है, "हमने आईएईए से कहा है कि ताकत की बातें करने की जगह तर्कपूर्ण बातें करे।" उन्होंने कहा कि विएना में आईएईए के निदेशक मंडल की ओर से पेश किया जाने वाला मसौदा अनुपयोगी होगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उन्होंने कहा, "संकल्प, प्रतिबंध और चेतावनियां हमेशा विषय को जटिल बनाती हैं।" संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका और जर्मनी द्वारा तैयार प्रस्ताव के मसौदे का मुख्य केंद्र कोम शहर के निकट फोर्दू में ईरान का नया संवर्धन संयंत्र है।

इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतदान हो सकता है। पारित होने पर इस प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद में भेजा जाएगा। सुरक्षा परिषद पहले से ईरान के खिलाफ चार प्रस्ताव पारित कर चुकी है। इसमें से तीन, प्रतिबंधों से संबद्ध हैं।

इससे पहले, आईएईए के प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई ने गुरुवार को ईरान के रवैयेपर हताशा जाहिर की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+