चीन के कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य की अमेरिका में सराहना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस' के वरिष्ठ विश्लेषक जूलियन एल.वॉन्ग ने कहा कि वह कार्बन उत्सर्जन में कटौती संबंधी चीन के लक्ष्य का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, "यह चीन की मजबूत प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।"
वॉन्ग ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ऐसी प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "चीन ने इस वर्ष स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य रखा है। उसने वर्ष 2020 के लिए पवन और सौर ऊर्जा को अपना लक्ष्य बनाया है।"
'वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट' के अध्यक्ष जोनाथन लैस ने भी चीन की प्रतिबद्धता की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि अगले महीने कोपेनहेगन में जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय चर्चा से पहले चीन ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications