छुट्टियों के दौरान ज्यादा तनाव में रहते हैं लोग
'रेमुडा रांच प्रोग्राम्स फॉर इटिंग एंड एंजाइटी डिसऑडर्स' नामक संस्थान की मनोचिकित्सक डेना कैबरेरा कहती हैं, "कई लोग छुट्टियों के दौरान तनाव से मुक्ति पाते हैं लेकिन छुट्टियां तनाव, दबाव और असहजता को बढ़ा भी सकती हैं।"
डेना कहती हैं, "खबरें आ रही हैं कि मंदी समाप्त हो चुकी है लेकिन अमेरिकी लोग इसके दुष्प्रभाव से छुटकारा पाते नहीं दिख रहे हैं। उन्हें सुनाई कुछ और दे रहा है लेकिन उनके बैंक खाते कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।"
मंदी के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई और कई लोगों को व्यवसाय में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में छुट्टियां उनके लिए तनाव से छुटकारा पाने का साधन नहीं रह गई हैं।
उलटे छुट्टियों के दौरान वे अधिक तनावग्रस्त हो गए। ऐसे लोगों में नींद न आने की समस्या, सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, पेट में तकलीफ और थकान संबंधी समस्याएं रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications