सेंसेक्स में 223 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 222.92 अंक गिरकर 16,632.01 और निफ्टी 63.80 अंक लुढ़ककर 4941.75 पर बंद हुआ।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज सुबह 136.13 अंकों की गिरावट के साथ 16718.80 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.55 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5005.05 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 86.27 अंकों की गिरावट के साथ 6,312.76 और स्मॉलकैप 161.12 अंक गिरकर 7369.37 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications