नस्लीय भेदभाव की वजह से भारतीय छात्रों पर नहीं हुए हमले : सीनेट समिति
भारतीय छात्रों पर हमले की जांच के लिए आस्ट्रेलियाई सीनेट में एक समिति गठित की गई थी। समिति के अध्यक्ष गैरी हमफ्रीज ने समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' से कहा, "इस बात के काफी कम सबूत मिले हैं कि छात्रों पर हमले नस्लीय भेदभाव पर आधारित थे। "
समिति ने गुरुवार को सीनेट में 150 पृष्टों की रिपोर्ट पेश की थी। इसमें नस्लीय भेदभाव संबंधी आंकड़ों का जिक्र केवल दो बार ही किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि व्यक्तिगत सुरक्षा में कमी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में नस्लीय भेदभाव की आशंका का जन्म हुआ।
समिति ने सिफारिश की है कि विदेशी छात्रों को आस्ट्रेलिया में प्रवेश से पहले व्यक्तिगत सुरक्षा संबंधी अधिक जानकारी उलब्ध करवाई जानी चाहिए।
दूसरी ओर भारतीय छात्रों के संगठन के अध्यक्ष अमित मेघनानी ने कहा है कि रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications