दुबई संकट का भारत पर असर नहीं : आनंद शर्मा
शर्मा ने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था काफी विशाल है। यह एक लचीली अर्थव्यवस्था है। मुझे नहीं लगता कि दुबई के रिएल एस्टेट कारोबार में हुए किसी घटनाक्रम का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई असर हो सकता है।"
शर्मा ने कहा, "जहां तक भारत का प्रश्न है, आवास, रियल एस्टेट क्षेत्र और निर्माण उद्योग बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस की पुष्टि निर्माण सामग्री , सीमेंट और इस्पात की बढ़ती मांग से होती है।"
दूसरी ओर वित्त सचिव अशोक चावला की राय इस बारे में थोड़ी अलग है। वह इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले हालात का अध्ययन करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि दुबई वर्ल्ड के वित्तीय संकट का असर पिछले दो दिनों से दुनिया भर के प्रमुख शेयर बाजारों पर पड़ा है जिनमें भारतीय शेयर बाजार भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications