जंगली हाथियों ने गांव में मचाया उत्पात, महिला की मौत
रायपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के एक गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और गांव के आठ घरों को नष्ट कर दिया।
हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
यह घटना रायपुर से 450 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के कुसू गांव में गुरुवार रात को हुई।
वन अधिकारी महेंद्र सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, " हाथियों के यहां से जाने तक जनजातीय गांव के 20 परिवारों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।"
राज्य के उत्तरी क्षेत्र के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कोरबा और रायगढ़ जिलों में हाल के महीनों में ऐसी घटनाएं होती रही हैं।
राज्य सरकार प्रति वर्ष जंगली इलाकों के गावों में जंगली हाथियों द्वारा लोगों को मारने तथा घरों और फसलों के बरबाद करने के फलस्वरुप लाखों रुपए की मुआवजा राशि देती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications