चिदंबरम ने सीआरपीएफ के लिए 8,800 नए आवासों को मंजूरी दी
शुक्रवार को सीआरपीएफ के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, "सीआरपीएफ के जवानों के लिए 8,826 नए आवासों के निर्माण की मंजूरी दे दी गई है।"
चिदंबरम ने कहा कि वह जवानों के आवासीय सुविधाओं को लेकर अवगत हैं और राज्य सरकारों से भी इस संबंध में कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियानों के दौरान सफलता के लिए वे नई तकनीकों का सहारा लें।
सीआरपीएफ के महानिदेशक ए.ए.गिल ने कहा कि उनके बल की भूमिका काफी अलग है क्योंकि वे एक ही समय में आतंकवादियों, अलगाववादियों और नक्सलियों से लड़ते हैं।
गिल ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग परिस्थितियों में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हर अभियान के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ में 207 बटालियन हैं और 260,000 जवान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications