बिहार के प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी
पुलिस के अनुसार रोज की भांति गुरूवार शाम मंदिर में पूजा-अर्चना होने के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। मंदिर को सुबह जब खोला गया तो उसमें से लक्ष्मण और सीता की मूर्ति गायब थी। भगवान राम की मूर्ति मंदिर में पहले की भांति वहीं है।
महाराजगंज के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नीरज सिंह ने शुक्रवार को बताया, " चोरी हुई मूर्ति अष्टधातु की बतायी जा रही है जो प्राचीन समय की है। मूर्ति की कीमत लाखों में आंकी गई है।"
नीरज सिंह ने बताया कि गोरेयाकोठी थाने में दर्ज मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications