बिहार में मंत्री का लापता पुत्र घर लौटा (लीड-2)
पुलिस के अनुसार अजय का अपहरण नहीं किया गया था बल्कि वह अपने दोस्त के घर चले गए थे। पुलिस ने बताया कि अजय शुक्रवार दोपहर अपने घर पर लौट आए।
अजय ने घर लौटने के बाद पत्रकारों से बताया कि वह अपने दोस्त के घर चले गए थे। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन घर में ही छूट गया था जिस कारण वह इसकी सूचना घर वालों को नहीं दे सके।
इधर, मंत्री ने भी अजय के वापसी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपहरण की घटना नहीं थी बल्कि अजय बिना बताए ही घर से चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications