भाजपा विधायक हरियाणा में गिरफ्तार
अंबाला, 27 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के नवनिर्वाचित विधायक अनिल विज ने शुक्रवार को पुलिस समक्ष समर्पण कर दिया।
उनके खिलाफ एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अंबाला छावनी सीट से विधायक विज द्वारा समर्थकों के साथ समर्पण करने पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके साथ उनके कुछ समर्थक भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने अंबाला-जगादरी राजमार्ग पर यातायात जाम करने का मामला दर्ज किया गया है। वह अपने एक समर्थक की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का विरोध कर रहे थे।
अंबाला जिले में पुलिस प्रमुख भारती अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया, "विज को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने समर्थकों के साथ समर्पण करने आए थे।"
अंबाला के दो पार्षदों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, उन्हें भी बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
भारतीय नेताओं का आरोप है कि हरियाणा पुलिस राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस के इशारों पर काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications