जमानत मिलने के बाद स्काई रिजॉर्ट में रहेंगे पोलांस्की
पोलांस्की को 26 सितम्बर को ज्यूरिख से गिरफ्तार किया गया था। 1977 में एक नाबालिग लड़की के साथ गैरकानूनी यौन संबंध बनाने के अपराध में उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय वारंट जारी किया गया था। उन्होंने खुद को दोषी स्वीकार किया था लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले ही वह 1978 में अमेरिका से भाग गए थे।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक इस फिल्मकार को आखिरकार बुधवार को जमानत मिल गई। उनकी जमानत की तीन याचिकाएं पहले खारिज हो चुकी थीं।
स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने बुधवार को कहा कि 45 लाख स्विस फ्रैंक की जमानत राशि जमा करने के बाद पोलांस्की को रिहा किया जाएगा लेकिन वह नजरबंदी में रहेंगे।
पोलांस्की स्विस स्काई रिजॉर्ट में नजरबंदी में तब तक रहेंगे जब तक कि स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा उन्हें सजा के लिए अमेरिका को प्रत्यर्पित किए जाने के अनुरोध पर निर्णय नहीं लिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications