प्रवीण महाजन 14 दिन के पैरोल पर रिहा
नासिक, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उनके भाई प्रवीण महाजन को शुक्रवार को 14 दिन के पैरोल पर रिहा कर दिया गया।
प्रवीण के परिवार के सदस्य ने आईएएनएस को बताया, "उन्होंने सिर्फ निजी चिकित्सकीय कारणों से कुछ ही देर पहले रिहा किया गया है।"
प्रवीण को दिसंबर 2007 में मुंबई की एक अदालत ने भाजपा नेता की हत्या के जुर्म के आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। प्रवीण ने प्रमोद महाजन को 22 अप्रैल 2006 को वर्ली में उनके घर में गोली मार दी थी। बुरी तरह जख्मी होने के 12 दिन बाद प्रमोद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद प्रवीण को नासिक केंद्रीय जेल में रखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications