उड़ीसा की चिल्का झील में मछलियां पकड़ने पर 14 गिरफ्तार
सहायक वन संरक्षक (वन्यजीव) बी. के. महापात्रा ने आईएएनएस से कहा, "गुरुवार को झील के नालाबना क्षेत्र में मछलियां पकड़ते 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने कहा, "उनके द्वारा मछलियां पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली तीन नौकाएं और जाल भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही झील के प्रतिबंधित इलाके में मछलियां पकड़ने वाले गिरफ्तार लोगों की संख्या पिछले दो महीने के दौरान बढ़कर 50 हो गई है।"
सर्दियों के दिनों में पक्षियों की अनुमानित 165 प्रजातियां चिल्का झील में पाई जाती हैं। इनमें प्रवासी पक्षियों की 93 प्रजातियां और घरेलू पक्षियों की 72 प्रजातियां शामिल हैं। सर्दियों के हर मौसम में करीब 500,000-600,000 प्रवासी पक्षी चिल्का झील पर आते हैं।
झील के 15.53 किलोमीटर क्षेत्र में पूरे साल मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications