मुंबई हमलों निशाना बने मासूमों को कनाडा में श्रद्धांजलि

टोरंटो, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई आतंकी हमलों की पहली बरसी के मौके पर कनाडा वासियों ने भारतीय समुदाय के साथ इस नृशंस हिंसा का शिकार बने लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टोरंटो व अन्य जगहों पर मंदिरों में तथा अन्य समारोहों में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत के लिए प्रार्थनाएं की गईं।

भारतीय मूल के कनाडाई संसद सचिव दीपक ओभराय ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। ओटावा स्थित कनाडाई संसद में उन्होंने कहा, "आज कनाडा पिछले साल के मुंबई हमले का शिकार बने लोगों को याद करता है। एक साल पहले हुए हमले में दो कनाडाई लोगों सहित 174 मासूम लोगों की जान चली गई थी।"

उन्होंने कहा, "हमले का शिकार बने लोगों के परिवारों और इस भीषण हादसे में जीवित बचे लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।"

उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और मैं, आतंकी हमलों का शिकार बनने वाले मुंबई के इन्हीं होटलों में से एक में जाकर ठहरे थे।"

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का शिकार कनाडा भी रहा है। उन्होंने कहा कि 23 जून, 1985 को एयर इंडिया के विमान पर हुए हमले में और वर्ष 2001 में अमेरिका पर हुए 11 सितंबर के हमले में उसके सैकड़ों नागरिक मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि कनाडा ने 23 जून को 'आतंकवाद के शिकार लोगों के सम्मान में राष्ट्रीय यादगार दिवस' घोषित कर रखा है।

विभिन्न भारतीय-कनाडाई सांस्कृतिक और व्यापारिक संगठनों ने भी मुंबई हादसे के शिकार लोगों को याद किया। विभिन्न मंदिरों में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थनाएं की गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+