मृतकों को दी जा रही है श्रद्धांजलि

सुशील झा

बीबीसी संवाददाता, मुंबई से

भारत के मुंबई शहर में पिछले साल 26 नवंबर को हुए हमलों के एक साल बाद इन हमलों में मारे गए 170 से अधिक लोगों की याद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

इस घटना की बरसी पर मुंबई में ही कई जगहों पर आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जबकि अनेक आम लोग अपने तौर पर भी मृतकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

मुंबई में मरीन ड्राईव से सुरक्षाकर्मियों की विभिन्न टुकड़ियों ने परेड निकाली है. शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और चप्पे चप्पे पर पुलिस नज़र आ रही है.

मरीन ड्राइव पर परेड के दौरान पुलिस बैंड के साथ परेड कर रही पुलिस की टीमों में आतंकवाद निरोधक दल - फ़ोर्स वन, क्विक रिस्पॉस टीम और सामान्य पुलिस के दस्ते, बख़्तरबंद गाड़ियों के साथ शामिल हुए हैं.

शहर में सुबह सैर करने वाले लोगों के साथ अनेक अन्य लोग गुरुवार को सड़के दोनों और परेड को देखने के लिए एकत्र हुए.

ऑबराय होटल के बाहर अनेक लोग एकत्र हुए हैं और उन्होंने मृतकों की याद में मोमबत्तियाँ लगाई हैं.

इस घटना के एक साल बाद मुंबई के लोगों में गुस्सा, नाराज़गी और दुख के मिले-जुले भाव हैं.

कुछ लोगों के मन में रोष भी है और वो चाहते हैं कि ऐसी घटनाओं दोबारा न हों.

मुंबई के स्थानीय लोग और बाहर से यहाँ आए लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी है लेकिन अनेक लोग मानते हैं कि अभी भी बहुत कुछ करने की ज़रुरत है.

ताज होटल के पास पंजाब से आए कुलबीर सिंह का कहना था कि उन्हें सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं लगती है. यही बात कई और लोगों ने भी कही है. हालांकि अन्य स्थानों पर लोगों का कहना था कि पुलिस की व्यवस्था पहले की तुलना में बहुत बेहतर हुई है.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर मौजूद योगेश का कहना था कि उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वो कोई भी हमला रोक सकती है.

लेकिन पाकिस्तान के साथ रिश्तों की बात आते ही ज़्यादातर लोग नाराज़ दिखते हैं. मुंबई के लोगों का सबसे अधिक गुस्सा गिरफ़्तार पाकिस्तानी चरमपंथी कसाब पर केंद्रित है.

ताज होटल, ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफ़े या फिर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हर स्थान पर कोई न कोई कार्यक्रम चल रहा है.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर रेलवे पुलिस फ़ोर्स के जवान मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे तो ताज होटल पर सरकार की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.

नरीमन हाउस के पास प्रार्थना और ध्यान का आयोजन किया गया है तो ट्राइडेंट में भी मारे गए लोगों को याद किया जा रहा है.

शहर के आज़ाद मैदान इलाक़े में दिन भर का रक्तदान शिविर लगाया गया है.

इसके अलावा पिछले एक हफ़्ते में 26 नवंबर को मारे गए लोगों की याद में कार्यक्रम हुए हैं. मरीन लाइन्स स्टेशन के पास क़रीब डेढ़ किलोमीटर लंबी दीवार पर लोगों को पेंटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है.

यहां आम लोगों ने अपने नारे लिखे हैं और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए चित्र भी बनाए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+