18000 के स्तर तक पहुंचा सोना

पिछले एक सप्ताह से प्रति दस ग्राम सोने की कीमत 17,700 से 17,800 के बीच बनी हुई थी। एकाएक बुधवारको न्यूयॉर्क के कमोडिटी बाजार में सोने की कीमत 1,182 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों में दिखा और यहां गुरुवार दोपहर सोने की कीमत ने 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू लिया।
बाजारों में अलग-अलग दाम
सोना बिस्किट की कीमत 18,000 रुपये तक दर्ज हुई। सोना कैडबरी 17,900 रुपये तक रहा। बाजार में अलग-अलग दाम चल रहे हैं। दिल्ली के ही एक बाजार में जहां इसकी कीमत 17,900 रही, वहीं दूसरी जगह 17,890। इसके अलावा कई जगह 17,975 रुपए तक में सोना बिका।
कीमतों में अचानक आए उछाल के कारण बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। लोग एक बार फिर सोने के दाम नीचे आने का इंतजार करने लगे हैं। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में अगले दो महीने तक सोने के दाम नीचे आने की संभावना काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications