व्हाइट हाउस राजकीय भोज में घुसपैठिए?

व्हाइट हाउस राजकीय भोज में घुसपैठिए?

अमरीकी ख़ुफ़िया सर्विस मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में व्हाइट हाउस में दिए गए राजकीय रात्री-भोज में एक दंपत्ति के बिना दावत घुस आने की जांच कर रही है.

अमरीकी मीडिया के मुताबिक़ तारिक़ और मीशेल सलाही को राजकीय भोज में निमंत्रण नहीं मिला था लेकिन उन्होंने बाद में भोज की अपनी तस्वीरें फ़ेसबुक पर डाली हैं.

ख़ुफ़िया सर्विस के प्रवक्ता एड डोनोवॉन ने कहा है कि उन दोनों दंपत्ति की पूरी तरह से जांच की गई थी और यह कि राष्ट्रपति की जान को कभी किसी प्रकार का कोई ख़तरा नहीं था.

ओबामा के राष्ट्रपति काल में पहली बार किसी राज्यकीय भोज का आयोजन हुआ जो भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिया गया.

अमरीकी अख़बार वाशिंगटन पोस्ट ने सलाही दंपत्ति को 'पोलो खेलने वाले सोशलाइट' के तौर पर बयान किया है जबकि श्रीमती सलाही वाशिंगटन टीवी प्रोग्राम 'रियल हाउसवाइफ़' की एक पात्र हैं.

इसमें एक पत्रकार का हवाला देते हुए कहा गया है कि सलाही दंपत्ति ने गेट-क्रैश से इनकार करते हुए कहा है कि 'इस गैरवमय प्रोग्राम में शामिल होकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं.'

सुरक्षा जांच

डोनोवॉन ने इस बात की पुष्टि की है कि इस मामले की जांच की जा रही है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस में कोई ख़तरा नहीं था.

उन्होंने कहा, जो कोई भी व्हाइट हाउस में जाता है उसे मैगनोमीटर यानी चुंबकीय जांच तंत्र और अन्य सुरक्षा जांच से गुज़रना पड़ता है.

डोनोवॉन न कहा कि उन दंपत्ति को बाहर नहीं निकाला गया और यह भी नहीं बताया जा सकता कि क्या उनके लिए भोजन करने के लिए कुर्सी थी या नहीं.

समाचार पत्र में कहा गया है कि दंपत्ति ने अपने आगमन पर तस्वीर खिंचवाई और फिर ईस्ट रूम में कॉक्टेल रिसेपशन की ओर चले गए.

ओबामा ने मनमोहन सिंह का अत्याधिक शानो-शौकत के साथ स्वागत किया. इससे पहले व्हाइट हाउस आने वाले किसी और विदेशी नेता का ओबामा के काल में इतना शानदार स्वागत नहीं किया गया है.

इसमें 320 लोगों के लिए राजकीय भोज का इंतिज़ाम था या शायद 322 लोगों के लिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+