बुंदेलखंड के मसले पर राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
सदन में प्रश्न पूछा गया कि बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए सरकार क्या कर रही है? इसी बीच चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों बुंदेलखंड की उपेक्षा कर रहे हैं। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्यों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया।
विपक्षी सदस्य सभापति हामिद अंसारी के समीप पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए अंसारी ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड में सूखे से राहत और कृषि विकास के लिए 7,266 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications