दिल्ली के तापमान में मामूली बढ़त
नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। कई दिनों की सर्द सुबहों के बाद गुरुवार के दिन दिल्ली के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि औसत से कुछ अधिक था।
एक आईएमडी अधिकारी ने कहा, "अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा यद्यपि उसमें कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।"
अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications