प्रधानमंत्री ने दिया भारतीय मूल के लोगों को न्यौता
प्रधानमंत्री ने बुधवार को अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारत आगे बढ़ रहा है'।
प्रधानमंत्री ने कहा, "वैश्विक आर्थिक मंदी से हमें भी नुकसान पहुंचा लेकिन अब हम आगे बढ़ रहे हैं। " उन्होंने कहा कि विकास कई नई चुनौतियों और नई संभावनाओं को लेकर आया है।
प्रधानमंत्री ने देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश पर बल दिया। उन्होंने भारतीय और अमेरिकी विद्वानों, वैज्ञानिकों, उद्योगपतियों और पेशेवरों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल के लोगों कहा, "अब आपको यहां और वहां के बीच चुनाव नहीं करना है। आधुनिक प्रौद्योगिकी और हमारी लचीली नीतियों ने दोनों जगहों पर काम करने की संभावनाओं के द्वार को खोल दिया है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आगामी वर्षों में भारतीय और अमेरिकियों के बीच सच्ची बौद्धिक और व्यापारिक साझेदारी देखना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications