गन्ना किसानों का रेलमार्ग और सड़कों पर हंगामा
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के एहलम कस्बे में सैकड़ों किसानों ने जमकर हंगामा किया और पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे यहां रेल सेवाएं बाधित हुईं।
मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राजू बाबू ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि किसानों ने उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसान किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हैं उन्होंने धमकी दी है कि आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
पुलिस ने बताया कि किसानों ने सुबह दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग सहित जिले के कई दूसरे मार्गो को अवरुद्ध कर सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाया। बागपत में किसानों ने बड़ौत और बिजनौर इलाकों में मुजफ्फरनगर-बागपत और बड़ौत-बागपत मार्ग जाम किए।
बागपत के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि किसानों के प्रदशर्न को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले की सभी चीनी मिलों पर प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) की तैनाती कर दी गई है।
चीनी मिलों के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए गन्ना मूल्य 170 रूपये प्रति क्विं टल के साथ 25 रुपये अतिरिक्त देने को तैयार होने के बाद भी किसान गन्ना देने के लिए राजी नहीं हैं। किसान गóो का मूल्य 280 रुपये प्रति क्विं टल निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं।
उधर, चीनी मिलर्स एसोशएिसन द्वारा गóो का उचित मूल्य देने के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय लोक दल(रालोद) ने बुधवार रात ऐलान किया कि फिलहाल गुरुवार को प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। रालोद नेताओं का कहना है कि अगर किसान गóो के मूल्य को लेकर संतुष्ट नहीं होंगे तो यह आंदोलन नए सिरे से शुरू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications