'वर्ल्ड न्यूजपेपर्स कांग्रेस' की मेजबानी करेगा हैदराबाद
डब्ल्यूएनसी में 60 देशों के 1,800 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम यहां स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में आयोजित किया जाएगा।
यह पहली बार है जब 'वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूपेपर्स' (डब्ल्यूएन) दक्षिण एशिया में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) और आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर यह सम्मेलन आयोजित कर रहा है।
कार्यक्रम में 'इन्फो सर्विस एक्सपो' को भी शामिल किया गया है, जिसमें समाचार पत्र उद्योग से जुड़ी सामग्रियां बनाने वाली कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेगी।
इस बार सम्मेलन में डब्ल्यूएनसी 'न्यूजपेपर्स: ए मल्टी मीडिया, ग्रोथ बिजनैस' विषय पर चर्चा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications