जनसेवा एक्सप्रेस में लूटपाट, 6 यात्री घायल

पटना, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड पर बदला रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार देर रात कुछ अज्ञात लुटेरों ने जनसेवा एक्सप्रेस के दो डब्बों में घुसकर लूटपाट की। लुटेरों ने यात्रियों के साथ मारपीट भी की और एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में कुल छह लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात 5275-जनसेवा एक्सप्रेस जैसे ही बदला रेलवे स्टेशन से खुली तभी सशस्त्र लूटेरों ने यात्रियों से लूटपाट आरंभ कर दी। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई। लुटेरों ने सुनील कुमार नामक एक यात्री को गोली भी मार दी।

पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने नकदी समेत दो से तीन लाख रुपए की गहने और अन्य सामान लूटा। घटना से गुस्साए लोगों ने रात में मानसी रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ भी की है।

उधर, राजकीय रेल पुलिस कटिहार के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना में घायल छह लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लुटेरों की संख्या करीब छह-सात थी जो अपना मुंह ढंके हुए थे।

कुमार के मुताबिक एक्सप्रेस में चल रही एस्कॉर्ट पार्टी की फायरिंग के बाद लुटेरे फरार हो गए। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+