26/11 के पीड़ितों को रेत के जरिए श्रद्धांजलि
पटनायक ने रेत के जरिए मुंबई के ताज होटल की मूर्ति बनाई है, जिसमें लिखा है- 'आतंकवाद रोकें'। रेत की यह होटलनुमा मूर्ति सात फुट लंबी है।
पटनायक ने यह मूर्ति अपने संस्थान के छात्रों के साथ बनाई है। इसमें छह टन रेत का प्रयोग किया गया है। पटनायक ने कहा कि उन्होंने अपनी कला के जरिए आतंकवादी हमलों की निंदा की है।
पटनायक ने कहा, "मैं नए ताज होटल के जरिए पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications