26/11 की बरसी पर मुंबई में जनजीवन समान्य
गुरुवार को आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन सुबह अन्य दिनों की तरह ही बसों और लोकल ट्रेनों में भीड़ देखी गई।
आतंकवादी हमलों की पहली बरसी के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर वाहनों की जांच की जा रही है।
चौपाटी, हाजी अली, प्रभादेवी, वर्ली, बांद्रा, जोगोश्वरी और मुंबई हवाई अड्डे जैसे स्थलों पर विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुछ निजी और सरकारी कार्यालयों में मृतकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 26 नवंबर को 10 आतंकवादियों ने मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में हमला बोल दिया था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। सुरक्षा बलों की 60 घंटे की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने मोहम्मद अजमल आमिर कसाब नाम के एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा, जो अभी जेल में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications