महंगाई रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता : पवार
आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर लोकसभा में चर्चा के दौरान पवार ने कहा, "हम कृषि उत्पादन में सुधार करेंगे। "
मंत्री ने कहा कि सरकार बढ़ती कीमतों को लेकर गंभीर है।
आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए राज्य सरकारों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को सुधारने का आग्रह करते हुए पवार ने कहा कि इस वर्ष संपूर्ण पीडीएस योजना का कार्यान्वयन नहीं हो सकता, क्योंकि 299 जिले सूखे से प्रभावित हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकारें कीमतें बढ़ने के लिए जिम्मेदार कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके राज्य सरकारें स्थिति सुधार सकती हैं।
पवार ने कहा कि सूखे के कारण देश में खरीफ की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक इलाके में सूखे के कारण प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं। रोग के कारण पश्चिम बंगाल में आलू का उत्पादन भी प्रभावित हुआ।
पवार ने कहा कि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications