सऊदी अरब में बाढ़ से 77 मरे (लीड-1)

मक्का के नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने एक बयान में कहा कि बुधवार को हुई लगातार बारिश की वजह से कई घर नष्ट हो गए और कारें बह गईं।

करीब 90 मिलीमीटर बारिश की वजह से जेद्दा में 73 और मक्का में चार लोगों की मौत हो गई। सऊदी आपात सेवा के कर्मचारियों ने करीब 900 लोगों की जानें बचाईं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने हालांकि अपने बयान में कहा कि मृतकों में हजयात्री शामिल नहीं हैं।

गुरुवार सुबह बारिश थमने के बाद लाखों लोग अराफात के मैदान में जमा हुए जहां इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 1377 वर्ष पहले पैगंबर मोहम्मद ने अपना अंतिम उपदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+