सऊदी अरब में बाढ़ से 48 मरे
जेद्दा, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में एक तरफ जहां हज यात्रा शुरू हो चुकी है वहीं बाढ़ की वजह से 48 लोगों की मौत हो गई।
मक्का के नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने एक बयान में कहा कि बुधवार को हुई लगातार बारिश की वजह से कई घर नष्ट हो गए, कार बह गए और सड़कों पर गाद भर गए।
करीब 90 मिलीमीटर की बारिश की वजह से जेद्दा में 44 और मक्का में चार लोगों की मौत हो गई। सऊदी आपात सेवा के कर्मचारियों ने करीब 900 लोगों की जानें बचाईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications